गुरुग्राम में एचएसवीपी के सेक्टर 55 में करोड़ों की जमीन पर खुले क्षेत्र और सड़कों पर घरेलू तथा व्यावसायिक कचरा अवैध रूप से डाला जा रहा है। इससे यह इलाका कचरा डंपिंग स्थल बन गया है। सड़े हुए कचरे और मलबे से मच्छर, चूहे और मक्खियां पनप रहे हैं। दुर्गंध के कारण बुजुर्गों, बच्चों और श्वास रोगियों को भारी परेशानी हो रही है। यह क्षेत्र गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर स्थित है, जो शहर का प्रवेश द्वार भी है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सफाई के आदेश दिए हैं। जिसके बाद से प्रशासन हरकत में है।