शनिवार की सुबह न्यू पालम विहार क्षेत्र में निहाल कॉलोनी में सड़क किनारे खड़ी वैगनआर कार (कैब) में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलने पर भीमनगर फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और फायरकर्मियों ने पानी का छिड़काव करके आग पर काबू पाया। जब तक कार में लगी आग को बुझाई, तक तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।