दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप लागू होने के बावजूद गुरुग्राम में सड़कों पर उड़ती धूल प्रदूषण नियंत्रण के दावों की पोल खोल रही है। शहर में जगह-जगह खुदी सड़कों से धूल का गुबार उठ रहा है, लेकिन इसे रोकने के लिए नगर निगम की ओर से किए जा रहे इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं। हालात यह हैं कि उपायुक्त आवास के सामने भी सड़क से धूल उड़ रही है। ऐसे में जब प्रशासन के प्रमुख अधिकारी के आवास के सामने ही धूल पर अंकुश नहीं लग पा रहा, तो शहर के अन्य इलाकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। जहां मशीन से सफाई होती थी वहां पर महिला सफाई कर्मी झाड़ू लगा रही है। उससे धूल उड़ रही है।