फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: डीटीसी के अधिकारियों ने बसें चलाने के लिए किया दोनों रूटों पर सर्वे व निरीक्षण

गुरुग्राम द्वारका सेक्टर-21 से कपासहेड़ा बॉर्डर और बाढ़सा एम्स तक डीटीसी बसों चलाने के लिए डीटीसी के अधिकारियों ने सर्वे व निरीक्षण किया है। डीटीसी अधिकारी बसों को लेकर गुरुग्राम आए थे और उनको दोनों रूटों की सड़कों पर चलाकर देखा। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर इन दाेनों रूटों पर डीसीटी बसें चलाने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास रहने वाले लाेगों की सुविधा के लिए यूनाइटेड आरडब्लूए फेडरेशन (यूआरएफ) ने डीटीसी के डिप्टी सीजीएम (ट्रैफिक) को मांग पत्र सौंपा। जिसमें द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन से कपासहेड़ा बॉर्डर व धनकोट-बाढ़सा एम्स तक लोकल बस सेवा शुरू करने की मांग की गई थी। पहले रूट में द्वारका सेक्टर-21, द्वारका एक्सप्रेसवे, बजघेड़ा, पालम विहार, रेजांगला चौक, सेक्टर-23, डूंडाहेड़ा व कपासहेड़ा बॉर्डर तक और दूसरे रूट पर द्वारका सेक्टर-21, द्वारका एक्सप्रेसवे, सेक्टर-111, बजघेड़ा, धनकोट, बुढेड़ा, एसजीटी यूनिवर्सिटी व बाढ़सा एम्स तक बस चलाने की मांग है, ताकि लोगों को द्वारका जाने तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें