फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू गुरुग्राम के दो सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति में होगा सुधार

गुरुग्राम सेक्टर-88ए/89ए डिवाइडिंग रोड पर पटौदी रोड की तरफ 200 एमएम आंतरिक व्यास (आईडी) की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही पटौदी रोड और गढ़ी बुढेरा रोड पर 400 एमएम आईडी की एमएस पाइप की ट्रेंचलेस क्रॉसिंग कराई जाएगी। इस तकनीक में सड़क की सतह को बड़े स्तर पर खोदे बिना उसके नीचे से पाइपलाइन गुजारी जाती है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इस काम के लिए 12.64 लाख रुपये का अनुमानित खर्च तय किया है। जमीन विवाद के कारण यहां पाइपलाइन का कुछ हिस्सा नहीं बिछाया जा सका था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें