गुरुग्राम में मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में सेक्टर-56 से पंचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर की योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने चंडीगढ़ में प्रस्तावित कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा करते हुए संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को निर्धारित समय-सीमा में अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।