फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजी रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

लव कुमार शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2026 07:19 PM IST

एमजी रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी महावीर चौक से इफको चौक तक बीच में कई जगह सड़क बदहाल, गड्ढों से निकलना मुश्किल गुरुग्राम। शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल एमजी रोड इन दिनों जगह-जगह जर्जर हालत में है। महावीर चौक से इफको चौक के बीच कई स्थानों पर सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। व्यस्त मार्ग होने के कारण गड्ढों से बचने के दौरान वाहन चालकों के बीच टकराव और हादसे का खतरा भी बना रहता है। एमजी रोड शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। यह सड़क एमजी रोड और सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने का काम भी करती है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचने और विभिन्न क्षेत्रों में जाने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई दिनों से सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं, लेकिन इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश होने के बाद गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को इनकी गहराई का पता नहीं चल पाता। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि सड़क की लगातार खराब होती स्थिति के बावजूद जीएमडीए की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें