गुरुग्राम नगर निगम ने सीवर लाइनों की सफाई का अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत सेक्टर-14 रोड पर मास्टर सीवर लाइन की हाई पावर सुपर सकर मशीनों से सफाई कराई जा रही है। सीवर लाइन में जमा गाद और अन्य अवरोधों को मशीनों की मदद से हटाया जा रहा है, ताकि सीवर व्यवस्था सुचारु बनी रहे।