फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में लापरवाही से हादसा: बीएमडब्ल्यू कार पर गिरा बिजली का तार

गुरुग्राम सेक्टर 55 में एक बीएमडब्ल्यू कार पर बिजली का तार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कार को नुकसान पहुंचा है। यह घटना तब हुई जब बिजली निगम के कर्मचारी बिजली ठीक कर रहे थे। कर्मचारियों ने बिजली की आपूर्ति बंद नहीं की और चलती लाइन में काम करने लगे। इसी दौरान एक तार बीएमडब्ल्यू कार (एचआर 51सीपी 0911) पर गिर गया। यह घटना कार मालिक सतबीर चौधरी के घर नंबर 170 के पास हुई। लोगों का कहना है कि बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वहां लोग होते तो जान-माल का भी नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें