गुरुग्राम। जिला मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने आमजन की पांच शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय में उनके समाधान के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में ये शिविर हर सोमवार और वीरवार को आयोजित किए जाते हैं। एसडीएम हितेंद्र कुमार ने बताया कि समाधान शिविर का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से अध्ययन कर समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं। वे आमजन की समस्याओं की सुनवाई करते हैं और समाधान प्रक्रिया को गति देते हैं। इस अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम से संयुक्त आयुक्त सपना यादव और डीडीपीओ नवनीत कौर भी मौजूद रहीं। जिले में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों और समाधान शिविरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बिजली मीटर बंद दिखाए जाने, पेंशन नहीं मिलने और जमीन पर अवैध कब्जे जैसी समस्याओं को लेकर लोग परेशान हैं। इन समस्याओं के समाधान की मांग उठ रही है। वर्जन