फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों के लिए सरोजिनी नगर बाजार में 50 फीसदी की छूट

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों के लिए सरोजिनी नगर बाजार में खरीदारी पर 50 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। सरोजिनी नगर मिनी मार्केट एसोसिएशन ने सम्मेलन के दौरान बाजार में आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत के साथ उन्हें विशेष छूट देने का फैसला किया है। बाजार के दुकानदार प्रतिनिधियों को खरीदारी का बेहतर अनुभव देने की तैयारी में हैं। सरोजिनी नगर मिनी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने बताया कि भारत में अतिथि देवो भव की परंपरा है। इसी भावना के तहत ब्रिक्स प्रतिनिधियों का स्वागत किया जाएगा और उन्हें खरीदारी पर 50 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विदेशी प्रतिनिधि भारत से लौटकर अपने देश के लोगों को यहां मिले स्वागत और खरीदारी पर मिली छूट के बारे में बताएंगे। इससे सरोजिनी नगर बाजार के साथ देश की छवि भी बेहतर होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें