साहिबाबाद के शालीमार गार्डन स्थित एसएम वर्ल्ड मॉल के पास जलभराव की गंभीर समस्या से परेशान व्यापारियों ने रविवार को नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के बैनर तले एकत्र हुए व्यापारियों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी कर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय से बनी इस समस्या के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।