मुरादनगर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां एक कंपनी के बाहर लगा आउटडोर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर आउटडोर को चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना देर रात करीब 2 बजकर 47 मिनट की है। कंपनी के बाहर लगे आउटडोर को चोरों ने अपना निशाना बनाया और मौके से फरार हो गए। कंपनी से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी भी मौजूद है और जिस रास्ते पर वारदात हुई, वह चलती सड़क है। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। कंपनी से जुड़े मुकुल चौधरी ने घटना की जानकारी दी है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस से चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।