गाजियाबाद में शिप्रा रिवेरा सोसायटी में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से परेशान निवासियों ने बृहस्पतिवार शाम प्रदर्शन किया। शाम करीब पांच बजे महिलाओं समेत सोसायटी के निवासियों ने रैली निकालकर आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताई। निवासी श्रुति ठाकुर ने बताया कि सोसायटी में आए दिन आवारा कुत्ते बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं। कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। बच्चे खेलने के लिए घर के बहार नहीं निकल रहे हैं।