दिल्ली मेरठ मार्ग पर काइट के सामने स्थित असालतनगर मार्केट में शनिवार रात एक रेस्टोरेंट और कन्फैक्शनरी की दुकान में आग लग गई। आग में होटल और दुकान का सारा सामान जल गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं, रेस्टोरेंट संचालक ने आग लगाए जाने का आरोप लगाया है।