कवि नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में आरएसएस कार्यालय के नजदीक सड़क किनारे मंगलवार की सुबह लोगों ने चार पांच कुत्तों को एक बोरे को खींचते देखा। आसपास के लोगों ने बोरा खोल कर देखा तो उसमें मानव कंकाल मिले।
एसीपी कवि नगर अभय डागा ने बताया कि सिर और चेहरे के साथ-साथ रीड की दो हड्डियां बोर में मिली है जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है हड्डियों पर त्वचा बिल्कुल नहीं थी। मामले की जांच की जा रही है।