फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: दशहरे पर महाराणा मंदिर में हुआ शस्त्र पूजन

विजयादशमी पर अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा ने नेहरू नगर स्थित महाराणा प्रताप भवन में यज्ञ-हवन के साथ शास्त्रों की पूजा की। महाराणा प्रताप स्मृति निर्माण समिति की ओर से हुए दशहरा व शस्त्र पूजन कार्यक्रम में विधि-विधान से यज्ञ-हवन और शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने भगवान श्रीराम और महाराणा प्रताप के आदर्शों को याद करते हुए शौर्य, साहस और धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। क्षत्रिय सभा के सदस्य अजय चौहान ने विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन के लिए 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी भी सम्मानित किए गए। इस दौरान नीता सिंह, राजकुमार सिंह, प्रमोद शिशोदिया, भानु शिशोदिया, जगदीश सिंह शिशोदिया, एसपीएस राघव, राम कुमार तोमर, किशन सिंह दाहिमा, श्रीराम सिंह, सुरेश सिंह गौड़, विरेंद्र सिंह शिशोदिया, रामदेव सिंह रावत, वेदपाल सिंह कुशवाह, सुभाष तोमर सुभाष शिशोदिया व अन्य लोग मौजूद रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें