यूपी के गाजियाबाद में नौ महीने के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में बच्चे की मां ने अपने ही पति पर मासूम की गला घोंटकर हत्या करने और फिर मौत को प्राकृतिक बताकर शव को दफनाने का गम्भीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, बच्चे का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है।