फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: गन्ना मूल्य-मुआवजे समेत कई मांगों पर किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बढ़ती लागत को देखते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाना अति आवश्यक है। इसके अलावा, विकास परियोजनाओं के लिए किसानों की जमीनों का अधिग्रहण तो किया जा रहा है, लेकिन उन्हें निर्धारित दरों के अनुसार उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। गांवों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए किसानों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में जर्जर बिजली के तारों को नहीं बदला जा रहा है। पर्याप्त बिजली न मिलने से फसलों की समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे खेती चौपट हो रही है। अधिकारियों ने किसानों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें