मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को ईडी की विशेष अदालत ने चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ईडी की टीम फोर्स के साथ डासना स्थित जिला कारागार पहुंची और आजम खां को अपनी अभिरक्षा में लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि ईडी के 4 अधिकारियों ने जिला कारागार में कोर्ट के आदेश तामील कराए।