गंगनहर घाट के पास नगर पालिका परिषद की ओर से बनाए गए अस्थाई तालाब में श्रद्धालु रोजाना गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं। सुबह से ही श्रद्धालु गणपति की प्रतिमाएं लेकर घाट पर पहुंचते रहे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं को अस्थाई तालाब में विसर्जित किया गया।