फरीदाबाद के सेक्टर-8 में 29 वर्षीय अन्नू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घर के अंदर सीवर लाइन से निकली गैस के कारण दम घुटने से अन्नू की जान गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।