फरीदाबाद के भाखड़ी गांव के लोगों ने सोहना की ओर जाने वाले रास्ते पर जाम लगा दिया। इसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे से वाहन सड़क किनारे कतार में खड़े हैं। वाहन चालक जाम खुलने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।