फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित जैन उपाश्रय में शनिवार को पर्युषण पर्व के पांचवें दिन भगवान महावीर का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आत्मानंद जैन सभा की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर करीब एक बजे तक चला। इस दौरान उपाश्रय परिसर भक्तिमय रहा।