फरीदाबाद में 1 अगस्त 2026 को सेक्टर 29 एरिया में मजदूरी का काम करने वाले राजेंद्र की हुई मौत राजेंद्र के साथियों ने बताया कि इसकी मौत पेड़ से गिरने से हुई है लेकिन परिवार वालों का आरोप है कि इसकी मौत पेड़ के गिरने से नहीं बल्कि इसकी हत्या की गई है देखिए यह चार महीने से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भटक रहे हैं अब तक इनको पुलिस या अस्पताल द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली राजेंद्र के बुजुर्ग पिता का कहना है कि हम कन्नौज के रहने वाले हैं और हम यहां 10- 12 बार हमको पुलिस व अस्पताल के कर्मचारी बुला चुके हैं लेकिन अब तक हमको मृतक राजेंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है जिसको लेकर हमको भी पता चल सके कि राजेंद्र की मौत कैसे हुई इनका कहना है कि हम परिवार के 5-6 सदस्य रिपोर्ट के लिए आते हैं जिससे हमारा लाखों रुपया किराए में खर्च हो चुका है और अब तक हमको रिपोर्ट नहीं मिली है घटनाक्रम की जानकारी देते पीड़ित परिजन।