बल्लभगढ़ में नशामुक्त हरियाणा का संदेश लेकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के जागरूकता अभियान के तहत उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल यात्रा करते हुए पहुंचे। उन्होंने सेक्टर-3 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे के दुष्परिणाम बताए और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।