फरीदाबाद में बड़खल झील को पुनर्जीवित कर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। योजना के तहत झील के पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अगले साल तक पर्यटकों के लिए झील को खोलने की तैयारी है। इसके साथ ही रानी की छतरी और शाही तालाब को भी पर्यटन सर्किट से जोड़ने की योजना है, जिससे फरीदाबाद में पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।