अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के मामले में जिला बार एसोसिएशन और पुलिस विभाग के बीच तीन बिंदुओं पर सहमति बनी है। इसके बाद बार एसोसिएशन ने बुधवार से चल रही हड़ताल वापस ले ली । बृहस्पतिवार दोपहर 1:00 बजे तक अधिवक्ताओं ने अदालत कामकाज ठप रखा और जमकर नारेबाजी की।