लखनऊ में आयोजित सैय्यद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में फरीदाबाद की बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। प्रतियोगिता में उन्होंने शुरुआती दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी, लेकिन क्वार्टर फाइनल में हरियाणा की ही उंती हुड्डा के खिलाफ कड़े मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।