फरीदाबाद जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने गांव मुजेड़ी के राजस्व क्षेत्र में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की। करीब चार एकड़ में फैली इस कॉलोनी में विभाग की टीम ने दो निर्माण, दो चारदीवारी और 10 डीपीसी (निर्माण की नींव के स्तर) को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कों के नेटवर्क को भी तोड़ दिया गया।