फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: रेलवे स्टेशन पर 50 किलो गांजा बरामद, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

जीआरपी ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो प्लास्टिक कट्टों से 50 किलो गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई बल्लभगढ़ चौकी में तैनात महिला एएसआई ललिता कुमारी ने पुलिस टीम के साथ की। आरोपियों की पहचान जोबनप्रीत, उसकी पत्नी अनीता निवासी फतेहाबाद और नितिन निवासी महम के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि गांजा विशाखापट्टनम से महम सप्लाई के लिए लाया गया था। अनीता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दोनों आरोपियों को रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें