विकासनगर के दून पब्लिक अकादमी में उत्तराखंड दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से उत्तराखंड की विभिन्न वेशभूषा व लोकनृत्य को दिखाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजन शर्मा ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास, इसके सांस्कृतिक, ऐतिहासिक महत्व पर बल देते हुए कहा कि उत्तराखंड सिर्फ एक राज्य नहीं है, बल्कि साहस, संघर्ष और दृढ़ता का प्रतीक है। यहां पर स्थित हिमालय व हिमालय निकलती गंगा यमुना जैसी महान नदियां ने मानवता को सिंचित किया है, यहां के वीर सुपुत्रों ने सदैव इसके मस्तक को गौरवांवित किया है। विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की जीवंत परंपराओं का प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने लंगवीर नृत्य और झोरा जैसे पारंपरिक लोक नृत्य, गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषाओं में गीत प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने उत्तराखंड का संक्षिप्त इतिहास प्रस्तुत किया। जिसमें, उन्होंने वर्ष 1938 चली आ रही उत्तराखंड की मांग, उत्तराखंड आंदोलन की यात्रा तथा उत्तर प्रदेश के एक हिस्से से एक स्वतंत्र राज्य बनने तक को दिखाया गया। विद्यालय के निर्देशक अजय डोगरा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की हम उत्तराखंड का हिस्सा होने और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हैं। इस पर कक्षा सात तथा कक्षा सातवें विद्यार्थी प्रद्युमन व उदय ने कहा उत्तराखंड दिवस हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और अपनी विशिष्ट पहचान का जश्न मनाने का अवसर देता है।