हिमालय सांस्कृतिक केंद्र में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी समेत कई अतिथि हुए शामिल देहरादून निंबूवाला स्थित हिमालय सांस्कृतिक केंद्र में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास और विधायक सविता कपूर भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी सहभागिता की। आयोजन के दौरान वृद्धजनों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।