देहरादून में कांग्रेस पर SIR प्रक्रिया में बाधा डालने के प्रयास का आरोप लगाते हुए भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से SIR प्रक्रिया में कथित तौर पर बाधा डालने के प्रयास का विरोध किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महानगर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।