फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव डबल मर्डर: जादू-टोने के संदेह में मां-बेटे की हत्या, रिश्तेदार समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के चौथना गांव में मां-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद और परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब होने को लेकर जादू-टोना करने के संदेह में इस वारदात को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतकों का रिश्तेदार हेमंत कुमार सोनकर भी शामिल है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का टंगिया और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर को चौथना गांव में कमला सोनकर और उनके बेटे खुमेंद्र सोनकर की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी थी। वहीं, घटना में कमला सोनकर की बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने फरार आरोपी हेमंत कुमार सोनकर को गिरफ्तार किया। वह मृतक खुमेंद्र सोनकर का चचेरा भाई और कमला सोनकर का रिश्तेदार है। पूछताछ में पारिवारिक विवाद और परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब होने के कारण जादू-टोना किए जाने का संदेह सामने आया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी हेमंत कुमार सोनकर ने अपने चचेरे भाई खुमेंद्र सोनकर और चाची कमला सोनकर पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। इस हमले में ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हेमंत कुमार सोनकर के साथ साक्ष्य छिपाने में मदद करने के आरोप में सोनू सोनकर और केशर सोनकर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का टंगिया और मोटरसाइकिल बरामद की है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें