फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: गणेश विसर्जन झांकी में हिड़मा के गाने पर नृत्य का आरोप, कांग्रेस नेता के खिलाफ भाजयुमो ने खोला मोर्चा

Thu, 01 Oct 2026 01:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई

राजनांदगांव में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान कथित तौर पर माओवादी कमांडर हिड़मा से जुड़े गाने पर नृत्य करने का मामला अब राजनीतिक विवाद का रूप लेता जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री देवेश वैष्णव पर सार्वजनिक रूप से विवादित गाने पर नृत्य करने और माओवादी हिड़मा का महिमामंडन करने का आरोप लगाया है। इस मामले में भाजयुमो के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और पूरे घटनाक्रम की जांच कर संबंधित कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

भाजयुमो के पदाधिकारियों के अनुसार, बीते 26 और 27 सितंबर की मध्यरात्रि को राजनांदगांव में गणेश विसर्जन झांकी का आयोजन किया गया था। इसी दौरान नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी रहे और जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री देवेश वैष्णव द्वारा कथित तौर पर माओवादी हिड़मा से जुड़े गाने पर सार्वजनिक रूप से नृत्य किया गया। भाजयुमो ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए आरोप लगाया कि इस तरह के गाने पर सार्वजनिक आयोजन में नृत्य करना माओवादी विचारधारा और गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसा है।

भाजयुमो ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जांच और एफआईआर की मांग
मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। भाजयुमो पदाधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह के कथित कृत्य को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

भाजयुमो ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि शहर के बीचो-बीच आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान माओवादी हिड़मा से जुड़े गाने पर नृत्य कर उसका महिमामंडन किया गया। संगठन ने इसे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने से जोड़ते हुए प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

राजनीतिक विवाद के बीच कार्रवाई पर टिकी नजरें
गणेश विसर्जन जैसे सार्वजनिक और धार्मिक आयोजन के दौरान कथित तौर पर विवादित गाने पर नृत्य करने के आरोप के बाद राजनांदगांव में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजयुमो ने प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की जांच कर आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल ज्ञापन के माध्यम से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें