फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग: जेसीसीजे ने निकाली ‘ज्ञानू और जानू’ की बारात

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने आज 10 अक्तूबर को राजधानी रायपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुभाष स्टेडियम से शास्त्री चौक स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय तक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने पीएम और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर 'ज्ञानू और जानू की बारात' निकाली। बैंड-बाजे और विवाह की प्रतीकात्मक रस्मों के माध्यम से केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर तंज कसा। आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठाए। विरोध रैली जब मोतीबाग के पास पहुंची, तब पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने वहीं सड़क पर प्रतीकात्मक रूप से ‘ज्ञानू और जानू का विवाह’ कराया। इस अनोखे प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली विरोध जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें