फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: घायल अवस्था में गांव के करीब पहुंचा जंगली सुअर, कान के नीचे चोट के निशान; इलाज के दौरान हुई मौत

Sun, 11 Oct 2026 08:03 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे गुमड़ा गांव में रविवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई, जब एक जंगली सुअर घायल अवस्था में गांव के करीब पहुंच गया। जिसके बाद गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और वन विभाग की टीम को मामले की जानकारी दी गई। वन विभाग की टीम ने घायल जंगली सुअर को बचाने का प्रयास करने के बावजूद उसकी मौत हो गई है। वन विभाग के अनुसार पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले घरघोड़ा रेंज के छोटे गुमडा गांव में रविवार की सुबह 6 बजे के आसपास घायल अवस्था में एक जंगली सुअर आ पहुंचा। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है जिसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह जंगली सुअर को पकड़कर वन विभाग को इसकी सूचना दी।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जंगली सुअर के कान के नीचे तीर लगने के गहरा निशान दिख रहा था। आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य गांव की ओर से घायल होने के बाद वह छोटे गुमड़ा पहुंचा था। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल जंगली सुअर की जान बचाने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सूचना मिलते ही टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया था। मृत जंगली सुअर का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें