पंजाब में अपने बूते लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही पंजाब भाजपा को जोर का झटका लगा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए तीन पूर्व मंत्रियों समेत आठ वरिष्ठ नेताओं ने करीब डेढ़ साल के भीतर ही कांग्रेस में लौट आए हैं। सीनियर नेता डॉ. राजकुमार वेरका ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी की तो शाम को नई दिल्ली पहुंचे पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़ समेत सात अन्य नेता भाजपा छोड़कर कांग्रेस में लौट आए। इन नेताओं में पूर्व विधायक जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, हंस राज जोसन, मोहिंदर कुमार रिणवा, कमलजीत सिंह ढिल्लों और करणवीर सिंह का नाम शामिल है।