फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का हुनर! कबाड़ से सामान जुटाकर खुद बना डाली साइकिल से बाइक

Mon, 07 Sep 2020 01:18 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़

16 वर्षीय गौरव कुमार की देशभर में चर्चा हो रही है। उन्होंने अपनी पुरानी साइकिल और कबाड़ में पड़े कुछ सामान का इस्तेमाल कर पेट्रोल से चलने वाली एक बाइक तैयार की है। इसमें आगे का पहिया साइकिल का है, जबकि पीछे बाइक का पहिया लगा है।

गौरव का दावा है कि उनकी अनोखी बाइक एक लीटर पेट्रोल में 70 किलोमीटर तक जा सकती है। इसकी गति भी ठीक ठाक है। गौरव की यह बाइक 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती है। खास बात यह है कि इस बाइक को तैयार करने में उन्हें मात्र एक हफ्ते का वक्त लगा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें