इस साल त्योहारी सीजन में नई कार खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है। कार कंपनियां और डीलर ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़ी छूट दे रहे हैं। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ग्राहकों के लिए 1.95 लाख रुपये तक की बचत की पेशकश कर रही है। वहीं, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, रेनो, ह्यूंदै और होंडा भी ग्राहकों को लुभाने में पीछे नहीं हैं।