फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   expert advice to use fertilizer for apple plants

विशेषज्ञों की सलाह: बर्फ पिघलने के बाद बगीचों में खाद डालें बागवान

Fri, 10 Jan 2020 04:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Jan 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
expert advice to use fertilizer for apple plants
- फोटो : अमर उजाला

बागवानी विशेषज्ञों ने बर्फबारी के बाद बगीचों के प्रबंधन में जल्दबाजी न करने की सलाह दी है। बगीचों में बर्फ पिघलने तक बागवान इंतजार करें। बागवान बगीचों के तौलियों में कीचड़ रहते खाद न डालें। बगीचों में नमी रहते ही प्रबंधन में जुटें ताकि समय रहते फलदार पेड़ों को बचाया जा सके।

विज्ञापन


प्रदेश में हर साल सेब से का चार हजार करोड़ का कारोबार होता है। सेब के पेड़ों के लिए कड़ाके की ठंड और बर्फबारी खाद का काम करती है। जितनी ठंड पड़ती है, उतनी सेब की फसल अच्छी होने की उम्मीद रहती है। सेब के पेड़ों का प्रबंधन भी जनवरी और फरवरी के मध्य करना पड़ता है। जनवरी में पड़ी बर्फ को सेब के पेड़ों के लिए अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन


बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज ने बताया कि जनवरी और फरवरी की बर्फबारी सेब के बगीचों के लिए अच्छी रहती है। बगीचों में बर्फ धीरे- धीरे पिघलने से लंबे समय तक नमी बनी रहती है। बागवानों को बर्फबारी के बाद थोड़ा इंतजार करना होगा। बर्फ पिघलने के बाद बगीचों में नमी के रहते ही खाद डालें। बगीचों में कीचड़ रहते खाद डालने से नुकसान ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed