फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   expert advice to farmers to safe apple plants from heavy snowfall

हिमाचल : भारी बर्फबारी में सेब के पेड़ों को नुकसान से बचाएं बागवान

Thu, 09 Jan 2020 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Jan 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
expert advice to farmers to safe apple plants from heavy snowfall
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में भारी बर्फबारी से बागवान सेब पेड़ों को नुकसान होने से बचाएं। बर्फबारी सेब के पेड़ों को क्षति पहुंचा सकती है। इससे बचने के  लिए बागवानी विशेषज्ञों की सलाह से उचित प्रबंधन करें।  बर्फ को सेब के पेड़ों से हटाने का काम समय रहते कर लें। बागवानी विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि बागवान बगीचों में खाद डालने का काम फिलहाल रोक दें। 

विज्ञापन


राज्य के ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बुधवार को हुई भारी बर्फबारी सेब और अन्य फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। ताजा हिमपात होने से सेब और अन्य फलदार पेड़ों पर बर्फ जमा होने से पेड़ों को क्षति पहुंच सकती है। पेड़ों के टूटने की आशंका बनी रहती है। ऐसी स्थिति में सेब और अन्य फलदार पेड़ों को नुकसान से बचाने के लिए पेड़ों में जमा हुई बर्फ को अति शीघ्र हटा दें। पेड़ों से बर्फ हटाने से क्षति की आशंका काफी कम रहती है। बड़े पेड़ों को बर्फ से अधिक नुकसान पहुंचता है। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं बागवानी विशेषज्ञ
बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज कहते हैं कि प्रदेश भर में हो रही भारी बर्फबारी से अमूमन सेब और अन्य फलदार पेड़ों को नुकसान होता है। सेब और अन्य फलदार पेड़ों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दें। बर्फबारी से सेब के पेड़ों के टूटने की आशंका बनी रहती है। उनका कहना है कि सेब के बगीचों में बर्फ पिघलने तक खाद डालने का काम न करें। बगीचों में हलकी नमी होने पर ही खाद डालने का काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed