फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aayush Sharma film Loveratri song Akh Lad Jaave out

डिस्क में वरीना हुसैन के साथ नजर आए आयुष शर्मा, रिलीज हुआ लवरात्रि का दूसरा गाना

Thu, 23 Aug 2018 12:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
Aayush Sharma film Loveratri song Akh Lad Jaave out

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म 'लवरात्रि' काफी सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद फिल्म का पहला गरबा सॉन्ग रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अब लवरात्रि का नया यानी की दूसरा गाना 'अख लड़ जावे' रिलीज हो गया है।

विज्ञापन


बादशाह, जुबिन नौटियाल, तनिष्क बागची और असिस कौर की आवाज में गाए इस गाने में आयुष और वरीना का हॉट केमेस्ट्री को और भी फैन हो जाएंगे।

 

फिल्म से डेब्यू कर रही वरीना हुसैन का ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं वहीं  गाने में दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। फिल्म के पहले गाने चोगाड़ा में जहां आपको दोनों गरबा खेलते हुए नजर आए थे अब दूसरे गाने में दोनों की बीच की दूरियां दिखाई दे रही है।

बात करें फिल्म 'लवरात्रि' से जुड़ी अन्य चीजों की तो इसमें सलमान खान का कैमियो भी होगा। साथ ही अरबाज और सोहेल खान ने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म को अभिराज मीनावाला डायरेक्ट कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले ईद के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म 'लवरात्रि' से आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। 

5 अक्टूबर को नवरात्रि के मौके पर रिलीज होने वाली लवरात्रि की टक्कर सनी देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' से होगी। सनी देओल इस फिल्म के डायरेक्टर हैं और इस फिल्म से उनके बेटे करण देओल बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।

यहां देखें गाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed