फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   भोले की बारात में थिरके कांवड़िये

भोले की बारात में थिरके कांवड़िये

Mon, 28 Jul 2014 05:31 AM IST
Badaun
Badaun Updated Mon, 28 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उझानी(बदायूं)। सावन महीने के तीसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए चले कांवड़ियों में रविवार को गजब का उत्साह नजर आया। गंगाघाट पर भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कलाकारों से सजी शिव की बारात हाईवे पर होकर निकली तो कांवड़िये झूम उठे।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर रविवार को कांवड़ भरने के लिए कांवड़ियों की खासी भीड़ रही। महिलाआें ने भी परिवार के लोगों के साथ आस्था की डुबकी लगाई। कांवड़ पूजन के बाद चले कांवड़ियों ने हाईवे पर मनमोहक अंदाज में नृत्य किया। बरेली के कांवड़ियों के टोली के साथ कलाकार भी नजर आए। शिव की बारात का मंचन करते हुए चल रहे कलाकारों ने बारातियों जैसा प्रदर्शन किया। भोले भी दूल्हा बनकर मदमस्त थे। भोले की बारात में शुक्र और शनि बने कलाकार भी कांवड़ियों के साथ बाराती के रूप में थिरके निकले।
विज्ञापन

बता दें कि सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक होना है। इलाके के कांवड़ियों की टोलियां गोला-गोकर्णनाथ में जलाभिषेक करने को निकली हैं। इसके अलावा समीपवर्ती गांव बुर्राफरीदपुर समेत आसपास के मंदिरों में जलाभिषेक से पहले साज-सज्जा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
भंडारे में प्रसाद ग्रहण कराया
उझानी। कछला और बदायूं के बीच हाईवे पर रविवार को शिवभक्तों ने कई स्थानों पर भंडारा कराया। हरहरपुर मोड़ के पास मेंथा व्यापारी संजीव साहू और सुशील साहू की ओर से भंडारे में कांवड़ियों के भोजन कराया गया। घंटाघर चौराहे के पर बृजेश यादव के बाइक शोरूम पर भंडारे में हजारों कांवड़ियों ने प्रसाद पाया। मुख्य बाजार और अनाजमंडी के पास भी भंडारों में प्रसाद बांटा गया।
0000000000

कांवड़ तुझे सलाम! बेचारगी हुई नतमस्तक
क्रासर..........
विकलांग कांवड़िये पानसिंह और नरेश ने भी भरा जल
ट्राई साईकिल से पटना देवकली में करेंगे जलाभिषेक
दंडौती जलाभिषेक को भी निकली बरेली की टोली
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी(बदायूं)। इच्छाशक्ति इंसान को उस मुकाम पर पहुंचा देती है जिसकी कल्पना कर वह कुछ भी कर गुजरने की ठान चुका होता है। ऐसा ही कुछ रविवार को कांवड़ यात्रा के दौरान देखने को मिला। नरेश और पानसिंह के हौसला के आगे विकलांगता की बेचारगी नतमस्तक हो गई। कुछेक अन्य विकलांग कांवड़ियों के साथ ये दोनों भी ट्राई साईकिल से शिवालय में पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।
विकलांग नरेश और पानसिंह ट्राई साईकिल से शनिवार रात कछला गंगाघाट पर पहुंचे। उनके साथ परिवार का कोई ऐसा व्यक्ति भी मौजूद नहीं था जो जरूरत पड़ने पर मदद कर सके। कांवड़ भरकर लौटते में बरेली-मथुरा हाईवे पर वितरोई मोड़ के पास मिले नरेश और पानसिंह ने बताया कि पिछले साल गांव के कई शिवभक्त जलाभिषेक को निकले तो उनके मन में अन्य लोगों की तरह ही जलाभिषेक करने की इच्छा हुई। दोनों शिवभक्त सोमवार को शाहजहांपुर जिले में पटना देवकली के शिवमंदिर में जलाभिषेक करेंगे। बोले-विकलांग होना कोई अभिशाप नहीं है। नरेश और पानसिंह के हाथ भी ट्राई साईकिल चलाने की वजह से सूज गए हैं।
आस्था पर भारी पड़ रहे हौसले का दूसरा नजारा हाईवे पर ही बरेली में भमौरा इलाके के गांव सरारी के शिवभक्तों में देखने को मिला। बाल कांवड़िया प्रमोद कुमार के साथ कांवड़ चले आलोक और महेशचंद्र ने बताया कि कछला से लेकर अपने गांव के मंदिर तक उनकी आठ सदस्यीय टोली दंडौती करके (सड़क पर लेट कर) पहुंचेगी। सरारी में ही शिवभक्तों की ये टोली जलाभिषेक करेगी। टोली में शामिल कांवड़ियां वीरपाल के हाथ में जख्म भी हो गया लेकिन उसका हौसला बरकरार है।

कांवड़िया की बाइक से महिला घायल
उझानी(बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर कांवड़िया की बाइक ने राहगीर महिला को चपेट में ले लिया। घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत कराया।
हादसा रविवार दोपहर में बुटला बोर्ड के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव देवरमई पश्चिमी निवासी सोहनलाल की 40 वर्षीय पत्नी माया देवी किसी काम से बाजार को निकली। पीछे से कांवड़िया की बाइक ने उसे टक्कर मार दी। वह सड़क पर ही गिर पड़ी।

यह देख आसपास के लोग मौके पर आ गए। उन्होंने कांवड़िया को भी मय बाइक दबोच लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर कांवड़िया को छुड़ाया। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। इसे लेकर काफी देर तक हाईवे पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed