{"_id":"119-93552","slug":"Badaun-93552-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति से तंग महिला ने फांसी लगाई "}
शराबी पति से तंग महिला ने फांसी लगाई
Badaun
Updated Sun, 11 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। नगर के मोहल्ला संख्या दो में शनिवार की दोपहर एक विवाहिता ने पति के शराब पीने की आदत से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। बाद में ससुराल वालों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने चिता से अवशेष अंगों को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई ने पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध आत्महत्या को प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी रामप्रसाद के पुत्र अशोक कुमार का विवाह थाना उघैती क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी किशनलाल की पुत्री जशोदा के साथ आठ साल पहले हुआ था। उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने बताया कि अशोक अक्सर शराब पीकर जशोदा के साथ लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करता था। इसे लेकर जशोदा परेशान रहती थी। शनिवार को भी अशोक और जशोदा में झगड़ा हुआ। इसके बाद जशोदा ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। अशोक परिवार के लोगों के साथ आनन-फानन में जशोदा के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए रामताल पर ले गया। तभी किसी ने इसकी सूचना जशोदा के मायके वालों को दे दी। वे रामताल पर ही पहुंच गए। तब तक शव को आग के हवाले किया जा चुका था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन तब तक अशोक और उसके परिवार के लोग भाग गए। जशोदा के बडे़ भाई सुरेशचंद्र ने अशोक कुमार, उसके छोटे भाई सोनू और विजेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है।