{"_id":"119-72180","slug":"Badaun-72180-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफियाओं के साथ कोई रियायत नहीं: डीएम"}
खनन माफियाओं के साथ कोई रियायत नहीं: डीएम
Badaun
Updated Tue, 06 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन की कालाबाजारी करने वाले जाएंगे सलाखों के पीछे
बदायूं। तहसील सदर, दातागंज और सहसवान में हो रहे खनन पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित एसडीएम को हिदायत दी है कि बिना अनुमति खनन पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। खनन माफियाओं के साथ कोई रियायत न बरती जाए। उन्होंने राशन की ब्लैक करने वाले कोटेदारों को सलाखों के पीछे भेजने के निर्देश दिए।
डीएम सीपी त्रिपाठी कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विभिन्न योजनाओं और राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा कर रहे थे। बैठक में डीएम ने राशन की संबद्ध चल रही दुकानों का संबद्धीकरण खत्म कराकर नए कोटेदारों को नियुक्त करने को कहा। डीएसओ ने ऐसे कुछ मामलों के संबंध में डीएम को बताया कि जिन दुकानों के स्टे आर्डर खत्म हो गए हैं। उनके जल्द प्रस्ताव कर नई दुकानें आवंटित कर दी जाएंगी। डीएम ने निर्देश दिए कि राशन की ब्लैक किसी दशा में नहीं होने दी जाए।
राजस्व वसूली की समीक्षा में तहसील सदर और दातागंज की स्थिति काफी खराब होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने 13 वें वित्त आयोग की धनराशि और जातिगत गणना की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
इस मौके पर सीडीओ जयन्त कुमार दीक्षित, एडीएम मनोज कुमार, एडीएम शीलधर यादव, सिटी मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट निधी श्रीवास्तव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश शर्मा, सभी एसडीएम, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।