{"_id":"119-54628","slug":"Badaun-54628-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. सोनरूपा को कला श्री सम्मान"}
डॉ. सोनरूपा को कला श्री सम्मान
Badaun
Updated Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉरीशस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में किया कविता पाठ
संस्कृति मंत्री ने किया आपका साथ ऑडियो कैसेट का विमोचन
बदायूं। मॉरीशस में आधारशिला संस्थान द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में बदायूं की डॉ. सोनरूपा विशाल को ‘कला श्री सम्मान’ से नवाजा गया। मॉरीशस की मिनिस्ट्री ऑफ आर्ट एंड कल्चर ने देश में बंधुआ मजदूरों के आगमन की 178वीं वर्षगांठ पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में उन्हें कविता पाठ के लिए भी आमंत्रित किया।
मॉरीशस के इतिहास के अविस्मरणीय इस दिवस यानी दो नवंबर को संस्कृति मंत्री मुकेश्वर चूनी की ओर से अप्रवासी घाट पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में डॉ. सोनरूपा ने मॉरीशस के गौरवशाली इतिहास का चित्रण करती हुई कविताएं सुनाकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति राजकेश्वर प्रयाग ने की। मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री रामगुलाम रहे। कार्यक्रम में कई अन्य देशों के राजदूत और देश के गणमान्य लोग मौजूद थे।
आधारशिला फाउंडेशन की ओर से महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में आयोजित दो दिनी कार्यक्रम में डॉ. सोनरूपा को साहित्य और गायन के क्षेत्र में युवा प्रतिभा के लिए वहां के संस्कृति मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी ने ‘कला श्री सम्मान’ प्रदान किया। हिंदी स्पीकिंग यूनियन के कार्यक्रम में डॉ. सोनरूपा की ऑडियो एलबम ‘आपका साथ’ का कला संस्कृति मंत्री ने विमोचन किया। उन्होंने बाद में राष्ट्रपति भवन में जाकर यह एलबम राष्ट्रपति राजकेश्वर प्रयाग को भेंट की।