फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   बड़े पैमाने पर हो रहा प्रतिबंधित पशुओं का वध

बड़े पैमाने पर हो रहा प्रतिबंधित पशुओं का वध

Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
Badaun
Badaun Updated Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर में प्रतिबंधित पशुओं की खाल से भरा कैंटर पकड़े जाने के बाद साफ हो गया है कि जिले में कितने बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पशुओं का कटान हो रहा है। बरामद की गईं प्रतिबंधित पशुओं की सात सौ खालें ज्यादा पुरानी नहीं हैं। इस बरामदगी से यह तो साफ हो गया है कि जिले में एक नहीं कई अवैध बूचढ़खाने चल रहे हैं। पुलिस का भी प्रतिबंधित पशुओं का वध करने वालों को संरक्षण हासिल है।
विज्ञापन

चार महीने से जिले में पशु और मांस तस्करों ने सभी हदों को पार कर दिया है। कछला कांड, उसहैत कांड इसके उदाहरण हैं। इस दरम्यान कई बार पुलिस पर फायरिंग भी हुई। तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस प्रतिबंधित पशुओं का वध और तस्करी नहीं रोक सकी। इस दौरान पशु तस्कर जंगलों में आए दिन प्रतिबंधित पशुओं का वध करते रहे। गुरुवार को सात सौ पशुओं की खाल बरामद होने से साफ हो गया है कि जिले में भी बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पशुओं को काट कर उनका मांस बेचा जा रहा है। पुलिस खाल की बरामद कर अपनी पीठ जरूर थपथपा रही है लेकिन यह बताने को तैयार नहीं है कि यह पशु काटे कहां गए। जिले में कहां अवैध बूचढ़खाने चल रहे हैं। इसका जवाब भी पुलिस के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed