{"_id":"6976415e-dfb7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"80-people-do-not-share-sex-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 फीसदी लोग नहीं बता पाते सेक्स प्रॉब्लम्स "}
80 फीसदी लोग नहीं बता पाते सेक्स प्रॉब्लम्स
ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में हुए सर्वे में ये बात सामने आई है कि 80 फीसदी लोग डॉक्टर को सेक्स से जुड़ी अपनी समस्या बताने से परहेज करते हैं। वे चाहते हैं कि उनके डॉक्टर ही इस बारे में सवाल-जवाब करें।
विज्ञापन
हार्ट केयर फाउंडेशन की ओर से कराए गए इस सर्वे में पता चला है कि अधिकतर मरीज डॉक्टर के पास परिवार के किसी सदस्य के साथ जाते हैं, ऐसे में वे अपनी समस्याओं का जिक्र नहीं कर पाते।
विज्ञापन
मरीज चाहते हैं कि डॉक्टर खुद मरीज से अकेले में पूछताछ करें।
सर्वे में यह भी सामने आया है कि मध्यम और उच्च-मध्यम परिवार के 72 फीसदी लोग चाहते हैं कि बिना जांच-पड़ताल के किसी भी बीमारी का इलाज शुरू न किया जाए।
इसके साथ ही 40 फीसदी लोग नहीं चाहते कि उनका डॉक्टर उनके साथ फेसबुक पर उनका मित्र हो।
दिल्ली-एनसीआर में कराए गए इस सर्वे में समाजसेवियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य, सुबह के समय पार्क में टहलने वाले लोग, कॉलेज के विद्यार्थी और दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन